
हरदा राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री पटेल

मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में संघ का प्रांतीय सम्मेलन शनिवार को हरदा में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित किया। साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को मां नर्मदा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।


इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के माननीय श्री रमेश चंद्र शर्मा, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, प्रांत अध्यक्ष मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ भोपाल इंजी. श्री डीके यादव जी, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी – अधिकारी में मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना