




घाटीगांव। विभिन्न मांगों को लेकर घाटीगांव तहसील क्षेत्र से सहरिया आदिवासी कलेक्ट्रेट अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। में दूसरे दिन भी गुरुवार को उनका धरना जारी रहा। दूसरे दिन आदिवासी समाज के प्रतिनिधि श्रीपत लाल जिला पंचायत सदस्य, सुरेश राजे विधायक डबरा व अन्य संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे। सहरिय आदिवासी से जुड़े संगठन के कार्यकर्ता शामिल है। यहां बता दे कि सहरिया भाषाई शिक्षकों का नियमितीकरण, आदिवासी शिक्षित 7 बेरोजगारों को बैकलॉक पदों पर नियुक्ति, आदिवासियों को वन अधिकार के पट्टे, बंद पड़े छात्रावासों को चालू किए जाने, दलित आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार बंद किए जाने व भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*