लोकेशन =सागर
दिनांक 28=04=23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

स्लंग= मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भोपाल से सागर जिले के ओलावृष्टि से प्रभावित 126 ग्रामों के 30 हजार से अधिक किसानों को 26 करोड़ 37 लाख रू. की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांरित की गई। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष में बीना विकासखंड के ग्राम रुसल्ला के किसान प्राण सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसएलआर देवी प्रसाद चक्रवर्ती, तहसीलदार आदर्श जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मार्च माह में जिले के सागर, जैसीनगर, बीना, खुरई, रहली तहसीलों में हुई ओलावृष्टि से फसल प्रभावित हुई थी। जिनका राजस्व अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं किसानों के साथ मौके पर जाकर सर्वे कार्य किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया गया, जिसमें सागर, रहली, बीना, खुरई, जैसीनगर के 126 ग्रामों के 30 तीस हज़ार 92 किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी। जिनकी सर्वे रिपोर्ट बनाकर 8 अप्रैल को शासन के लिए भेजी गई थी। जिसपर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के 126 ग्रामों के 30 हजार से अधिक किसानों को 26 करोड़ 37 लाख की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। एसएलआर देवी प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि 5 तहसीलों के प्रभावित ग्रामों में खुरई के 41, बीना के 6 रहली के 5 सागर ग्रामीण के 62 एवं जैसीनगर के 12 कुल 126 ग्राम के 30092 किसान प्रभावित हुए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को 160 करोड़ रू. से अधिक की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है