
गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता
परवीन लगातार फरार बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने अब शाइस्ता के साथ अशरफ की पत्नी जैनब की भी तलाश तेज कर दी है. अतीक की बीवी शाइस्ता की बिना बुर्के की कुछ तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी थीं लेकिन जनैब का चेहरा साफ नहीं था जिस कारण उसकी तलाशी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि अब अशरफ की
बीवी जनैब की भी तस्वीरें पुलिस के हाथ लग गई हैं. वहीं, एबीपी न्यूज़ के हाथ भी जनैब की तस्वीरें लगी हैं. एक तस्वीर में शाइस्ता परवीन के साथ लाल जोड़े में सजी दुल्हन दिख रही है. ये और कोई नहीं बल्कि अतीक के छोटे भाई अशरफ की बीवी जैनब है

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*