Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

535 यूनिट रक्त एकत्रित कर ब्लड बैंक को भेजा गया।

एस जगदीश पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन :- मनावर।

विओ :–लोकप्रिय जनसेवक स्वर्गीय गोपाल जी कन्नौज के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार 29 अप्रैल को मनावर के मृत्युंजय रिसोर्ट के परिसर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन गोपाल कन्नौज मित्रमंडल विधानसभा मनावर के तत्वाधान में हुआ। गोपाल कन्नौज के पुत्र , श्री बालीपुर धाम के परम शिष्य तथा जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने बताया कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर कोई दान नहीं है । खून का थक्का नहीं बनता और हार्ट अटैक की आशंका नहीं होती। वर्ष में दो बार जरूर रक्तदान करना चाहिए ।रक्तदान का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारा कोई जिंदगी मौत से जूझ रहा हो तो हमारे द्वारा रक्तदान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच जाती है। रक्तदान कई लोगों की जान बचाता है। आयोजन के पश्चात श्रद्धांजलि का कार्यक्रम हुआ। रक्तदान कार्यकर्ताओं को भारत माता के फोटो एवम सम्मान पत्र भेंट किया गया।
एक कहावत है जो बुजुर्ग लोग आने वाली पीढ़ियों को समझाते, सुनाते और कहते हैं कि व्यक्ति दुनिया से भले ही चला जाए लेकिन उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को हमेशा लोग याद रखते है।ऐसे ही व्यक्ति है भिकन्याखेड़ी के निवासी स्वर्गीय गोपाल कन्नौज ।इस शिविर में धार जिला ब्लड बैंक टीम ,बड़वानी एवम अलीराजपुर की टीम भी शामिल हुई । आयोजन बड़े पैमाने हुआ। गोकुलधाम गौशाला समिति कालीकिराय मनावर के सदस्य जितेंद्र सोनी,प्रवीण,अध्यापक जगदीश पाटीदार, हरिओम, अजय पाटीदार, रूपेश महाजन, नीलेश, लक्ष्मण मुकाती ने रक्तदान दिया एवम सहयोग किया।मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवमअटल दरबार ग्रूप का भी सहयोग रहा। सभी लोगो ने बढ़-चढ़कर रक्तदान दिया ।कुल 535 यूनिट रक्त एकत्रित हुई। कुक्षी के काशी भायल ने गीता का श्लोक सुनाया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जय सूर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा,जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, कपिल सोलंकी, नितिन पाठक ,नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार,नगर मण्डल अध्यक्ष सचिन पाण्डे, उपस्थित थे।सायंकाल तक भोजन प्रसादी
चलती रही।