
48 साल की एक महिला सुनसान जंगल में खो गईं. पांच दिन तक वह जंगल में फंसी रहीं. उनकी तलाश के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली गई. रेस्क्यू करने का वीडियो सामने आया है. इसमें महिला को घने जंगल के बीच दिखाया गया है. उनके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ खड़े नजर आ रहे हैं. महिला ने बताया है कि कैसे उन्होंने इतने दिन जंगल में सर्वाइव किया. घटना ऑस्ट्रेलिया की है.
दरअसल, लिलियन नाम की ऑस्ट्रेलियाई महिला विक्टोरिया के हाई कंट्री की यात्रा पर थीं. वो अपने कार से सफर कर रही थीं. तभी रास्ता भटक कर जंगल में खो गईं. कीचड़ में धंसने के कारण उनकी कार वहीं फंस गई. इस दौरान ना तो उनके मोबाइल में नेटवर्क था और ना ही गाड़ी का GPS काम कर रहा था. ऐसे में लिलियन किसी से मदद भी नहीं मांग पाईं.
घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्राधिकरण के सार्जेंट मार्टिन टॉर्पे ने कहा- लिलियन शराब नहीं पीती हैं. उन्होंने गिफ्ट में देने के लिए वो बोतल ली थी. लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें इसका सेवन करना पड़ा. लिलियन ने अपने लिए कुछ स्नैक्स और लॉलीपॉप लिए थे. पानी लेना भूल गई थीं.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…