पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी। कटनी के गौरवमयी इतिहास और विशेषताओं से समूचे देश को परिचित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कटनी की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी और इनटेक चैप्टर कटनी के सहयोग से प्रारंभ की गई “कटनी को जाने” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को लेकर जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 8 मई की शाम 5 बजे प्रारंभ हुई प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान से संबंधित 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब रात 12 बजे तक सबमिट किया गया। सही जवाबों के आधार पर रेंडमली प्रथम चार स्थान के लिए विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें रश्मि पंडवा तिलक कालेज रोड ने प्रथम, सारिका गुप्ता सिद्ध बाबा कॉलोनी संतनगर ने द्वितीय, अक्षरा सिंह राना बजरंग कॉलोनी ने तृतीय और रिचा नामदेव वैदिक सिटी ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमश: 1000, 500, 300 और 200 रुपए प्रदान किए जायेंगे। यह प्रतियोगिता सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर शेष दिवस प्रतिदिन 15 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला