Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेंद्र चौहान रिपोर्टर


जल संसाधन एवं मत्स्य विभाग मध्य प्रदेश मंत्री तुलसी सिलावट से झाबुआ जिले के भाजपा जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 3 के जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया जी अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश मंत्री श्री तुलसी सिलावट से अपने क्षेत्र की जल संबंधित समस्याओं को लेकर मिलने पहुंचे। जिसमें जिला पंचायत झाबुआ वार्ड क्रमांक 3 के जनपद सदस्य वालसिंग मसानिया जी ने तालाब गहरीकरण की अति आवशयकता बताई गहरीकरण के लिए ग्राम गुलाबपुरा, वागलावाट भूरिया,सिलखोदरी, उकाला, दौलतपुरा, झुमका, बावड़ी, सागिया इन गांवो में काफी समय पुराने तालाब बने हुए। जिसके कारण तालाबों में मिट्टी भरगई है। और पानी की क्षमता कम हो जाने से गहरीकरण की अतिआवश्यकता है।इसके साथ ही अधूरे पड़े तालाबों,ओर टूटी फूटी पड़ी नहरों की भी जानकारी दी।जिसके चलते जलापूर्ति में आ रही समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपा, जिस पर तुलसी सिलावट जी ने आश्वासन देते हुए जल की समस्या को हल करने की भी बात कही। ज्ञापन देने पहुंचे सदस्यों में झाबुआ जिला पंचायत प्रतिनिधि व भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री वालसिंग मसानिया जी, नरसिंहपुरा सरपंच शंकर जी डोड़वा,झुमका सरपंच खेम सिंह जी सोलंकी, बावड़ी सरपंच वेस्ता जी जमरा, कलमोड़ा सरपंच रूपा जी मेडा, दौलतपुरा सरपंच भुवान जी भाबोर इन्दौर पहुंचे।