भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने दिया ज्ञापन।
ब्यूरो चीफ रामस्वरूप गुर्जर ✍️✍️✍️✍️


श्योपुर – सलमान्या साइलो पर बंद की गई स्लॉट बुकिंग को चालू करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील शर्मा को मंगलवार को ज्ञापन दिया गया राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि सलमान्या साइलो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की उपज को विक्रय करने लिए जिन किसानों ने पंजीयन करवाया है उनके स्लॉट बुक नहीं किए जा रहे जिसके कारण किसान अपनी गेहूं की उपज नहीं बेच पा रहे हैं ।साइलो केंद्र पर 15 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी होना है परंतु खाद्य विभाग ने स्लॉट बुकिंग बंद कर दी है जिस कारण किसान पंजीयन करवाने के बावजूद भी अपनी गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पा रहा है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व किसान गेहूं की उपज को मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर विक्रय को मजबूर है । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की ओर से मांग करते हुए कहा कि सलमान्या साइलो पर स्लॉट बुकिंग शुरू की जाए ताकि किसान अपनी गेहूं की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सके । इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद मीणा अढवाड़, भूरेसिंह कुशवाह ,सीताराम मीणा बिचगांवड़ी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है