ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा



गंधवानी निप्र लगातार हो रही वारदातों के बीच गंधवानी पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी टीम के द्वारा तीन आरोपी और चोरी की बाइक देशी कट्टे को गंधवानी पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है।
मामले में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि 13 मई को जीराबाद बाजार से दो मोटरसाइकिल चोरी हुई थी जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है जिराबाद बाजार आए जंगल सिंह खन्ना निवासी पिपलिया की बाइक बदमाशों ने चुरा लिया था वही जीवन सिंह पिता कुंवर सिंह निवासी रोडदा की गाड़ी भी चोरी हो गई थी मामले में पुलिस के द्वारा चेकिंग की गई तो 2 लोग पुलिस की गिरफ्त में आए जिनसे नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम सूरज पिता राधेश्याम निवासी सिरोंज तथा सिंदिया पिता ऊकार निवासी बलवारी खुर्द होना बताया दोनों के पास से एक एक 12 बोर देसी कट्टे जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल मिली।
वही टांडा रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी दिनेश पिता बालू मावी निवासी पिपलिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद से 12 बोर का देसी कट्टा जिंदा कारतूस और
जंगल सिंह की चोरी गई मोटर साइकिल पुलिस ने जप्त की।
उक्त मामले में थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश जिराबाद चौकी प्रभारी एनएस कटारा प्रधान आरक्षक राम सिंह सस्तिया आरक्षक विक्रम अर्जुन चैनसिंह संतोष और अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही। गंधवानी से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है