Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

उक्त बातें आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि प्रणुत सागर महाराज ने आदिनाथ धाम अमलाह में चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य गुरुवर 108 सुनील सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सोम्यमूर्ति मुनि श्री 108 संबुद्ध सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सविज्ञ सागर जी महाराज से महामिलन के पश्चात आशीर्वचन देते हुए कहीं।
मुनिश्री संबुद्ध सागर महाराज एवं संविज्ञ सागर महाराज आष्टा से मंगल विहार सीहोर की ओर हुआ। भोपाल तरफ से आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रणुत सागर महाराज एवं मुनि यत्न सागर महाराज का आदिनाथ धाम अमलाह में आष्टा जैन समाज के प्रमुखों सहित अन्य समाज जनों की उपस्थिति में महामिलन हुआ। दो आचार्यों के चार शिष्यों का मिलन देखकर समाज जनों की आंखें श्रद्धा भक्ति से नम हो गई। वही आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के दोनों शिष्यों का 17 मई बुधवार को सुबह 7:30 बजे भोपाल नाके से नगर प्रवेश होगा। नेमी नगर साईं कॉलोनी में नेमिनाथ भगवान के जिनालय एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर किला में दर्शन करने के पश्चात अलीपुर मंदिर में आप के आशीर्वचन प्रातः 8:30 बजे से होंगे। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति व मुनि सेवा समिति आष्टा ने अमलाह आदिनाथ धाम पहुंचकर परम पूज्य आचार्य गुरुवर विशुद्ध सागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी एवं यत्न सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट किया। श्रीफल भेंट करने बालो में कैलाशचंद जैन, पवन जैन, सुरेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन शिल्पा, प्रमोद जैन ,कोमल जैन, ललित जैन, आयुष जैन ,राहुल जैन ,आशीष जैन आदि उपस्थित थे।
इन मार्गों से गोगा नगर प्रवेश
धरती के देवता आचार्य गुरुवर 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रसन्न मनः मुनि श्री 108 प्रणुत सागर जी एवं श्रमण मुनि श्री 108 यत्न सागर जी महाराज का आष्टा नगर मंगल प्रवेश 17 मई को प्रातः 7:30 बजे भोपाल नाके से होगा । भोपाल नाका से श्री नेमिनाथ जिन मंदिर, प्रगति गली ,बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, श्री पार्श्वनाथ मंदिर किला, पुराना बस स्टैंड, श्री चंद्रप्रभु मंदिर अरिहंत पुरम ।मंगल प्रवचन :- प्रातः 8:30 बजे श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अरिहंत पुरम आष्टा के प्रांगण में सम्पन्न होंगें।