
नोएडा।स्थित एक यूनिवर्सिटी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां की पर एक छात्र ने अपने ही साथ पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें दिखा कि छात्र ने लड़की के सीने पर दो बार फायर झोंका और पिस्टल लेकर बाहर की भाग गया। कॉलेज के ही अन्य छात्रों ने बताया है कि फरार होने के बाद लड़का सीधे अपने हॉस्टल के रूम में पहुंचा और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामला एक तरफा प्यार या फिर प्यार में धोखे का प्रतीत होता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़का अनुज अमरोहा के धनौरा का रहने वाला था और छात्रा कानपुर की निवासी थी। दोनों ही बीए सोशियोलॉजी के स्टूडेंट थे। दोनों में कई साल पुरानी दोस्ती थी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*