Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है. बारामद की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 200 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा जो ड्रग्स बनाने के लिए कच्चा माल बरामद हुआ है, उसकी कीमत भी 100 करोड़ रुपये के करीब है. इस तरह पुलिस ने 300 करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के थाना
सूरजपुर क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास बीटा-2 सेक्टर के एक मकान में 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों द्वारा ड्रग्स का कारोबार चलाया जा रहा है. पुलिस ने बीती रात छापा मारने के दौरान जिस मकान के अंदर फैक्ट्री बनाकर लैब में ड्रग्स बनाई जा रही थी उसका भंडाफोड़ किया है. गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम
को सूचना मिली थी कि बीटा-2 सेक्टर में अफ्रीकी मूल के नागरिकों के द्वारा ड्रग्स बनाया जा रहा है और उसको बेचा जा रहा है. पुलिस ने छापा मारते हुए मौके से 9 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही ब्राउन और वाइट ड्रग्स के अलावा केमिकल और ड्रग्स बनाने का पूरा माल भी बरामद हुआ है.