
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिको की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आवेदन दिया आज ही प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त का भुगतान भी हो गया
ग्राम गोमगांव निवासी अशोक पिता शंकरलाल ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त प्राप्त ना होने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अशोक को उसके प्रधानमंत्री आवास निर्माण की अंतिम किस्त का भुगतान जनपद पंचायत के माध्यम से आज ही खाते में जमा करा दिया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना