Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर


684रोगी हुए लाभान्वित
बिछुआ न्यूज जिला आयुष अधिकारी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश डॉ दत्तात्रय भड़ादे सर के निर्देशानुसार लाइफस्टाइल फ़ॉर एनवोइरेमेंट के द्वारा लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि भारत सरकार आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत एवं आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के तत्वाधान में छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ ब्लाक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ में विकासखंड स्तरीय आयुष मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री सतीश भलावी जी जनपद अध्यक्ष बिछुआ , विशिष्ट अतिथि श्री निरंकुश नागरे जी जनपद उपाध्यक्ष बिछुआ द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं भगवान धन्वंतरी को माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में 684 रोगी लाभान्वित हुए। जिसमें आयुर्वेद के 431 एवं होम्योपैथी के 253 व्यक्ति लाभान्वित हुए ।
स्वास्थ्य शिविर में 110 लाभान्वितों को योग परामर्श दिया गया
देवारणय योजना अंतर्गत औषधीय पौधों की जानकारी एवं वितरण किया गया
52 नागरिकों द्वारा आयुष qure ऐप डाउनलोड किया गया
एकात्म अभियान के अंतर्गत 100 नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हेतु पंजीयन किया गया
उपस्थित समस्त जन सामान्य के द्वारा पर्यावरण दिवस की शपथ ग्रहण की गई ।
गर्मी से बचाव हेतु जानकारी प्रदाय की गई।
ज्वार बाजरा मक्का रागी कुटकी सांवा अंकुरित अनाज से निर्मित स्वास्थ्यवर्धक पोषक लड्डू एवं अन्य खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया ।
80 रोगियों का रक्तचाप एवं 35 रोगियों के मधुमेह की जांच की गई। जिला आयुष अधिकारी डॉ दत्तात्रय भदाडे सर द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया एवं शिविर स्थल पर आमला एवं बिल्व के पौधों का रोपण किया गया शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमन्त दुबे एवं डॉ धर्मराज देशमुख के द्वारा आयुर्वेद पद्धति से एवं डॉ बबिता खांडेकर के द्वारा होम्योपैथी पद्धति से चिकित्सा की गई सी एच ओ डॉ गोलू बुनकर द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिछुआ, मोया , गुमतरा , देवरी, बडोसा, थोतमाल, तुमरागरी, खड़बेली, जमुनिया कला, सुर्रेवानी, घोराड़ एवं शासकीय होम्योपैथी औषधालय छिंदवाड़ा का सहयोग रहा।