जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर



बिछुआ महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवम राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार रासेयो कार्यक्रम समन्वक डॉ अशोक कुमार मराठे रासेयो जिला संघटक डॉ वाय के शर्मा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर पी यादव के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बिछुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन कुमार चौरसिया के नेतृत्व में मिशन लाइफ के अंतर्गत दिनांक 18 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण हेतु सात बिंदुओं पर ऊर्जा की बचत, पानी की बचत, एकल उपयोग प्लास्टिक को न कहें, सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना, अपशिष्ट कम करना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाना एवम ई वेस्ट को कम करना विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। डॉ कविता चहल ने लाइफ मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवम पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए स्वयं सेवकों को शपथ दिलाई। डॉ स्मिल बेलिया के द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई एवम शिवानी सोनी ने नारा लेखन प्रतियोगिता संपन्न कराई। ईश्वरी, मीना, संध्या, प्रिया एवम अन्य विद्यार्थियों का इस अभियान को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया