लोकेशन/ जबलपुर
रमाकांत दुबे रिपोर्टर





सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तरीण हुए बच्चों से मिलकर साँसद ने दी शुभकामनाएं
जबलपुर। यूपीएससी की परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ पास हुए जबलपुर की दो बेंटिया और एक बेटे ने सभी को गौरवान्वित किया है और पूरी उम्मीद है कि भविष्य में यह बच्चे संस्कारधानी का नाम और भी रोशन करेंगे, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने सिविल सर्विस परीक्षा में पास हुए बच्चों से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
साँसद श्री सिंह ने यूपीएससी में पास हुए स्वाति शर्मा, जतिन जैन एवँ सृष्टि जैन के निवास पर जाकर भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
साँसद श्री सिंह ने कहा बच्चे देश का भविष्य होते है और जब उनकी मेहनत सफल होती है तो उसकी खुशी न केवल उनके परिवार और रिश्तेदारों को होती है बल्कि यह क्षेत्र के लिए भी खुशी का अवसर होता है और जिस तरह हमारे जबलपुर के बच्चों ने यूपीएससी की परीक्षा अच्छी रैंक के साथ पास की है उससे जबलपुर का नाम भी ऊंचा हुआ है इस हेतु आज उनसे और परिवार जनों से मिलकर उन्हें जबलपुर संसदीय क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बच्चों ने साँसद श्री सिंह को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह देशसेवा के लिए कार्य करेंगे और जबलपुर का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर महामंत्री रत्नेश सोनकर, कैलाश साहू, रंजीत पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी नीटू, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, रवि शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है