Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोरोना को हराना है*💉टीकाकरण का महा अभियान❗**कोरोना का हराने के लिए टीकाकरण है जरूरी**❇️गांव गांव तक पहुंचा टीकाकरण जागरूकता अभियान**❇️आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने दी वैक्सीनेशन के लिए घर-घर दस्तक** एंकर जुन्नारदेव-*
कल दिनांक 21 जून योग दिवस के अवसर से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे कोविड-19 के समूल उन्मूलन हेतु टीकाकरण महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु इस आदिवासी अंचल के सुदूर गांव के हर घर घर में दस्तक दी जा रही है। आम ग्रामीणजन को कोरोना की महामारी की भयावहता से अवगत कराते हुए उसके संपूर्ण उन्मूलन हेतु टीकाकरण की आवश्यकता एवं अनिवार्यता से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत जुन्नारदेव परियोजना क्रमांक 1 की परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के निर्देश पर यह जागरूकता अभियान गांव गांव तक जा पहुंचा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा ग्राम के कोटवार एवं स्वास्थ्य विभाग की कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर सहित आशा कार्यकर्ताओं के दल के साथ सुदूर गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देकर इस टीके की महत्ता और अनिवार्यता को समझाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में उन्हें शामिल किए जाने हेतु घर-घर पहुंचकर पीले चावल से आमंत्रण प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें योग दिवस 21 जून 2021 से वृहद स्तर पर प्रदेश में आयोजित हो रहे टीकाकरण महा अभियान के तहत कोविड-19 के उन्मूलन हेतु लगाए जा रहे टीके को लगाने के लिए भी अपील की जा रही है। इस अभियान में शासकीय आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल सतीश मोरे का विशेष रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इस महा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में पर्यवेक्षक सुनीता बिसारिया, बिंदु माहोरे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ, पंचायत सचिव एवं सहायिकायो का लगातार सहयोग मिल रहा है।जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट