Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

लोकेशन परासिया

परासिया :- पेंच कोयला क्षेत्र की भूमिगत कोयला खदान के प्रबंधक शैलेंद्र अग्रवाल ने 16 मई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी , कि उनकी कोयला खदान परिसर में स्थित स्टोर रूम से एल एच डी मशीन चलाने का सामान चोरी हो गया है । जिसके बाद पुलिस ने सक्रिय दिखाते हुए मुखबिर और अन्य स्रोतों का सहारा लेते हुए कुछ दर्जनभर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की , तो पता चला कि , आरोपियों द्वारा तांबा पीतल का सामान चोरी कर चांदामेटा के एक कबाड़ी को बेचा गया । जहां से पुलिस ने चोरी गया माल बरामद कर घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया । जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार 16 मई की सुबह खदान के स्टोर कीपर द्वारा जब स्टोर रूम खोला गया तो वहां रखा एल एच डी मशीन चलाने का सामान नदारद मिला । कर्मचारी ने प्रबंधक को सूचना दी तो खदान प्रबंधक और अन्य कर्मचारी स्टोर रूम पहुंचे । जहां देखा कि लकड़ी के बॉक्स में रखा 5 नग प्लग और सॉकेट , 2 नग ड्रिल प्लग , लोहे के बॉक्स में रखें 5 नग बसवार नहीं थे । बक्सों के ताले टूटे हुए थे । स्टोर रूम के पीछे की सीमेंट शीट टूटी थी । वहीं पीछे लगी फाइबर की सीटें भी फैली हुई थी । इसके बाद खदान प्रबंधक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई । सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अनिल शुक्ला की निर्देशन पर थाना प्रभारी केवल सिंह परते , प्रधान आरक्षक वीरेंद्र पाल , श्याम ठाकरे , आजब राव , आरक्षक मंगल सिंह , विनोद नवीन , रमन सिंह और अजय द्विवेदी की टीम चोरों की तलाश में जुट गई सट्टा मार्केट मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी परासिया वार्ड 2 ईडीसी निवासी 38 वर्षीय मोंटी उर्फ अब्दुल रियाज , 24 वर्षीय अंसार खान , वार्ड 3 टेक मोहल्ला मस्जिद के पास का निवासी 33 वर्षीय वशीम खान , 22 वर्षीय अनीश उर्फ़ अन्नू , वार्ड 12 भमोड़ी निवासी 36 वर्षीय अकबर खान को पकड़कर उनसे सख्ती से पूछताछ की । इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने परासिया वार्ड 5 मैग्जीन लाइन निवासी 35 वर्षीय मनजीत सिंह उर्फ पप्पू के साथ मिलकर चोरी की है और चोरी किए गया सामान वार्ड 11 चांदामेटा के कबाड़ी 30 वर्षीय शेख कामरान को बेचा है । आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कामरान के पास से सारा माल बरामद किया । जिसमें 1,91000 रुपए कीमत का पीतल का सामान , 15000 रुपए कीमत का तांबे का सामान शामिल है । इसके अलावा पुलिस ने घटना में शामिल दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है । सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया और वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया । सभी आरोपियों के ऊपर परासिया और उमरेठ थाना क्षेत्रों में पहले से मामले दर्ज हैं ।
कोयला खदानों में रहती है सीआईएसएफ की तैनाती :- कोयला खदानों से कोयला और अन्य सामानों की चोरी को रोकने के लिए पेंच कोयला प्रबंधन द्वारा सभी संचालित खदानों में सीआईएसएफ ( केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ) की तैनाती रखी गई है । जिसके लिए वेकोलि प्रबंधन हर माह करोड़ों खर्च करता है । बावजूद इसके खदानों से कोयला और लोहा चोरी की घटनाएं गाहे – बगाहे सामने आती रहती हैं । महादेवपुरी में पीतल और लोहे का सामान चोरी होने की घटना के कुछ दिन बाद 24 म ई को पेंच कोयला क्षेत्र की उरधन कोयला खदान से ठेका मजदूरों के द्वारा डेटोनेटर चुराए जाने का मामला भी सामने आया था , हालांकि इन दोनों ठेका मजदूरों को सीआईएसएफ में चैकिंग के दौरान पकड़ा था । ‌ सूत्रों से पता चला है , कि महादेवपुरी कोयला खदान इस घटना को लेकर प्रबंधन के द्वारा 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया । एक सीआईएसएफ कर्मचारी को भी सस्पेंड किया किया जाना बताया जा रहा है ।
कोयलांचल में आसान है चोरी का कोयला और लोहा बेचना :- कोयलांचल क्षेत्र में कोयला और लोहा चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है । पुलिस और सीआईएसएफ की मुस्तैदी के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद है । लोगों का मानना है कि कोयलांचल क्षेत्र में बड़ी संख्या में कबाड़ खाने और ईंट भट्टे संचालित है । कोयलांचल के नगरीय क्षेत्रों में गली कूचे में कबाड़ खाने खुले हुए हैं । इसी तरह कई ईट भट्टे भी संचालित है । कबाड़ वालों को लोहे की जरूरत पड़ती है और ईंट भट्टे वालों को ईंट पकाने के लिए कोयले की जरूरत पड़ती है । लोहा और अन्य सामग्री चोरी करने के बाद चोर आसानी से इन कबाड़खानों में अपना माल बेच देते हैं । इसी तरह अवैध रूप से निकाला या चोरी किया गया कोयला आसानी से ईंट भट्टों में खपा दिया जाता है । यही कारण है ,कि कोयला क्षेत्र में कोयला और लोहा चोरी की घटनाएं निरंतर जारी रहती है ।