पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर


*लोकेशन परासिया*
परासिया जनपद पंचायत की सुदुर ग्राम पंचायत
उमरेठ के प्रभारी
सचिव तुलाराम साहू के साथ विवाद करने पर पुलिस ने गांव के व्यक्ति महेंद्र अहिल्या के खिलाफ धारा 294 ,506 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। घटना को लेकर सोमवार को सचिव संगठन ने एस.डी.एम और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। जिसमें सचिवों ने महेंद्र अहिल्या के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन देते समय 18 सचिव शामिल रहे ज्ञापन में सचिवों का कहना था। कि तुलाराम साहू पंचायत में बैठकर शासकीय कार्य निपटा रहे थे ।तभी महेंद्र अहिल्या ने आकर सचिव तुलाराम साहू से नियम विरुद्ध कार्य कराने की कोशिश की कार्य नहीं करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया