किरण रांका रिपोर्टर

गुम हुए या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की पतारसी के लिये वर्तमान समय मे ’’आपरेशन मुस्कान’’ चलाया जा रहा है । उक्त अभियान मे लगातार कार्यवाही करते हुए थाना आष्टा पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के मार्गदर्शन मे आपरेशन के दौरान थाना आष्टा क्षेत्र के लंगापुरा के बालक को बरामद कर उसके परिजनों को सोंपने मे सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.5.23 को लंगापुरा आष्टा निवासी फरियादी के द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि दिनांक 25.5.23 को उसके नाबालिग बालक को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आष्टा पर अपराध धारा 363 भारतीय दण्ड संहिता का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया।
इसी क्रम थाना आष्टा पुलिस अधिकारी /कर्मचारियो को दो पुलिस टीम बनाकर एक टीम को कस्बा आष्टा एवं दूसरी टीम को बस स्टेण्ड आष्टा तथा आष्टा चैपाटी व किलेरामा तथा हाईवे के ढाबों पर पूछताछ के लिये रवाना किया गया। जिनके द्वारा बालक के मूव्हमेंट की जानकारी वीडियों फुटेज के आधार पर दी। इसी दौरान बालक के भोपाल मे होने की सूचना मिलने पर बालक को दस्तयाब किया जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी आष्टा, सहायक उप निरीक्षक रमेश मांझी, आरक्षक राहुल सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है