किरण रांका रिपोर्टर



सीविल अस्पताल आष्टा में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामुहिक संगोष्ठी का आयोजन सिवल अस्पताल के सभाहाल में किया गया जिसमें बीएमओ डॉ सुरेश कुमार माहौर द्वारा तंबाकू व उससे बने उत्पादकों के से होने वाली खतरनाक बीमारियों जैसे जर्दा के सेवन मुह का केंसर व बीडी सिगरेट से टीबी रोग व अन्य नशे की आदतों के कारण मानसिक तनाव होता है जो गम्भीर रोगों को जन्म देती है ।अतः मानव को इन बुरी आदतों के त्याग करना चाहिए ।साथ ही उपस्थित अधिकारी ,कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को नशा मुक्त रहने व समाज को नशा मुक्त करने के लिये सपथ दिलवाई गयी ।एवम साथ ही विभाग के तीन लोगो द्वारा आज से तम्बाकू उत्पादको का सेवन न करने की सपथ भी ली ।
सिविल अस्पताल से बीएमओ डॉ माहौर द्वारा एक जनजागृति रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो शहर के मुख्य मार्गो से तम्बाकू व उससे बने उत्पादन के सेवन बचाव हेतु संदेश देते हुए निकली गयी ।रैली मैं
विभाग के कर्मचारि हाथों में तख्ती व बेनर लेकर सन्देश देते हुए चल रहे थे ।
इस अवसर पर विभग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है