किरण रांका रिपोर्टर




*आज नशे के वश में कहां खो गया युवा*
अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा चलाए जा रहे ” *मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत* “अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31 मई 2023 ब्रह्मा कुमारीज आष्टा द्वारा एक विशाल तंबाकू निषेध रैली का आयोजन किया गया जो आष्टा नगर के प्रमुख मार्गो से नारे के साथ व्यसन मुक्त का संदेश देते हुए आयोजित किया गया।
आष्टा ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका आदरणीय कुसुम दीदी ने सभी नगर वासियों एवं रैली में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को व्यसन के प्रति जागरूकता दिलाई एवं युवाओं को समझाया कि आप एक आत्मनिर्भर युवा है आपकी स्वच्छता सादगी से ही सजा आपका व्यक्तित्व है आज नशे के वश में भारत देश का युवा कहां खो गया है, देश की शान देश की आन हमारा युवा है युवा जागे तो नगर जागे देश जागे तो संपूर्ण विश्व की अलख जग जाएगी एवं देश का विकास होगा और फिर से वही देवी संस्कृति आएगी इस देश में एवं भारत के युवाओं से ही भारत का उत्थान टिका हुआ है।
रैली में शामिल बीके नीलिमा दीदी ,बीके वंदना दीदी ,बीके शिल्पा दीदी,बीके सरिता दीदी, बीके शेफाली दीदी एवं डॉ विजय कोचर व रमेश पिपलोदिया द्वारा व्यसन मुक्ति के नारे लगाकर मानव जाति को प्रेरित किया कि वो नशे से मुक्त हो एवं अपना व परिवार का कल्याण करें।
कार्यक्रम के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष एवं विभिन्न वार्ड के पार्षदों ने केंद्र पर पधार कर इस कार्यक्रम की बेहद दिल से सराहना की एवं ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी से यह प्रण भी किया कि आपके इस कार्यक्रम में हम अपना पूर्ण सहयोग देंगे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है