Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

मुख्य अतिथि श्री श्री योगेश जी महाराज ,अंबिका आश्रम श्री बालीपुर धाम थे।

मनावर:–मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर एवम धामनोद से 40 किलो मीटर की दूरी पर स्थित जानापाव कुटी में आयोजित कार्यक्र मे विशेष अतिथि श्रीश्री योगेश जी महाराज एवम मुख्यमंत्री द्वारा भगवान परशुराम का पूजन -अर्चन कर आरती की गई। पश्चात मुख्यमंत्री ने श्रीयोगेश जी महाराज को तिलक लगाकर आशिर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर परशुराम लोक के तहत कुंड ,सभागार ,बहुउद्देशीय हाल , ध्यान कुटीरो, जड़ी-बूटी उद्यान आदि का निर्माण किया जावेगा ।उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन धर्म हमारा आधार है । 10 32 करोड़ की लागत से परशुराम लोक के निर्माण की नींव रखी। जानापाव कुटी में भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने करीबन 1094 करोड की लागत वाली महेश्वर जानापाव कुटी उद्धवन सिंचाई परियोजना की घोषणा की ।इस परियोजना के तहत नर्मदा नदी के जल को महेश्वर से बिजली के पंपों की मदद से खींचकर पाइपलाइन के जरिए गावो तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, ब्राह्मण समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष महोदया,गोलु शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य धार कपिल सोलंकी, कमलेश भरतरी,आदि उपस्थित थे।उक्त जानकारी सतगुरू सेवा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।