राजोद-कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योग दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्र सरकार के द्वारा टीकाकरण के महा अभियान की शुरुआत राजोद में भी की गई मतदान केंद्र की तर्ज पर आदर्श वैक्सीनेशन केंद्र बनाया केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के खिलाफ 21 जून से कोरोना का महा टीकाकरण अभियान चालू किया गया इस दौरान राजोद एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला बस स्टैंड कन्या हाई स्कूल मैं सुबह से ही वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की लंबी कतारें देखी गई मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओम प्रकाश परमार ने बताया कि वैक्सीनेशन की कोरोना का एक कारगर इलाज है और लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाना चाहिए साथी दूसरे लोगों को प्रेरित करना चाहिए वेक्सिनेशन केंद्र का शुभारंभ अति प्राचीन राम बोला धाम के क़महंत श्री गणपति दास जी महाराज के द्वरा किया गया वेक्सिनेशन के लिए आ रहे लोगो की मदद के लिए विद्यार्थी परिषद के गौरव साहू, हरीश मदारिया,अर्जुन पोपंडिया तेजस अटोलिया,अर्जुन मदारिया शुभांकर बग्गड ,राजेश नायमा ,केन्द्र के शुभारंभ के दौरान गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे वेक्सिनेशन केंद्र पर आने वाले लोगो के लिए पानी एवं बैठने की व्यवस्था ग्राम पंचायत राजोद के सचिव भारत सिंह सोलंकी के द्वारा की गई इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के रमेश भूरिया, ए एन एम मुमताज खान, ज्योति, सरोज शर्मा,उमा मारू, हसीना,कल्पना, आशा सह. संगीता भूरिया रामकुवार, राजकुँवर, पार्वती व राधेश्याम ऑपरेटर आदि ने टीका सेवाएं दी,
राजोद से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है