
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित डिजिटल एक्स रे मशीन का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोद, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह व सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व डॉक्टर्स उपस्थित थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि डिजिटल एक्स रे मशीन की लागत 56 लाख रूपये है।


इस मशीन से मरीजों को एक्स रे की बेहतर सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। उन्होने कहा कि हरदा शहर में कुल 4 संजीवनी क्लिनिक भी शुरू हो चुके है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को छोटे मोटे रोगों के उपचार के लिये जिला अस्पताल तक नहीं आना पड़ेगा। उन्होने कहा कि जिला अस्पताल में सभी रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर उन्होने मरीजों से भी चर्चा की।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना