एस पाटीदार रिपोर्टर



गोकुलधाम गौशाला समिति सहित 19 सामाजिक संस्थाओ को दान राशि भेंट की।
लोकेशन :-मनावर ।
विओ :——हिंदू सनातन संस्कृति एवं मनुस्मृति के नियमो का पालन करते हुए सुनील पाटीदार एवम उनके छोटे भाई हरिओम पाटीदार ने 19 विभिन्न सामाजिक संस्थाओं,मन्दिरो एवम अन्य संस्थाओ को 2 लाख 21 हजार रूपये की राशि भेंट की। सुनील पाटीदार एवम हरिओम पाटीदार भायडिया परिवार की माताजी स्वर्गीय जानकी देवी की स्मृति मे पगड़ी रस्म, अन्न दान एवम शोक निवारण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल पाटीदार समाज धर्मशाला जुनि मनावर मे रखा। धार एवम बडवानी जिला के 78 ग्रामो के पाटीदार समाज के वरिष्ठजनो को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
गोकुलधाम गौशाला समिति काली किराय मनावर,गीता ज्ञान प्रचार समिति मनावर, नारायण सेवा धाम समिति मनावर एवं अन्य विभिन्न 16 संस्थाओ, मंदिरों, गौ शालाओ, परिक्रमा स्थलो को दान स्वरूप राशि भेंट की।
गोकुलधाम गौ शाला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मुकाती,उपाध्यक्ष अध्यापक जगदीश पाटीदार ,लोकेश पाटीदार, अशोक हम्मड, विकास शर्मा,तुकाराम पाटीदार, हरिश पाटीदार,नरेंद्र कामदार आदि ने कार्यक्रम मे सहयोग किया। तथा वृद्ध गायों की सेवा के लिए सुनील पाटीदार द्वारा 1 लाख 31 हजार की दान राशि गोकुलधाम गौ शाला कालीकिराय मनावर के पधाधिकारियो को दी गई। । कार्यक्रम का संचालन सीताराम पाटीदार सिरसाला ने किया। विधायक डा हिरालाल अलावा ने पगड़ी रस्म मे अपनी उपस्थिति दी।मोहन पाटीदार गंधवानी ने 2 मिनट का मौन ,गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का गायन किया। उक्त जानकारी पाटीदार समाज शिक्षा महासंघ के सदस्य अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है