
महाराष्ट्र के मुंबई में एक चौंका देने वाला मामला सामने
आया है. यहां 62 साल के एक शख्स को उसकी मौत के दो दिन बाद मानवीय और स्वास्थ्य कारणों के आधार पर कोर्ट ने जमानत दी. सुरेश पवार नाम का ये शख्स धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में बंद था. रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने 9 मई को कोर्ट में जमानत पर हुई सुनवाई के कुछ घंटों पहले ही सुरेश पवार की मौत हो चुकी थी. सुरेश पवार रियल स्टेट एजेंट थे और एक प्रॉपर्टी को नकली दस्तावेजों पर बेचने के आरोपों के चलते गिरफ्तार किए गए थे.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…