
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपनी 36 साल की लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उसे अपने फ्लैट में तीन बाल्टियों के अंदर रखा था. पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी ने घर से बदबू को दूर करने के लिए रूम फ्रेशनर’ का छिड़काव किया. मृतका सरस्वती वैद्य फ्लैट में मनोज साने नाम के शख्स के साथ पिछले तीन साल से ‘लिव-इन’ में रहती थी.
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया