Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फ्रांस के आल्प्स क्षेत्र में गुरुवार को पार्क में खेल रहे बच्चों पर एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। सभी बच्चों की उम्र करीब तीन साल की है। सभी प्री-स्कूल के बच्चे हैं। इस हमले में 4 बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक सीरियाई शरणार्थी है।

इस मामले में गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘एनेंसी के एक मैदान में एक शख्स ने चाकू से बच्चों पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।’ उस पार्क में करीब तीन साल की उम्र के बच्चे खेल रहे थे। यह घटना आल्प्स में झील के किनारे बसे एक छोटे से शहर एनेसी में हुई।

इस मामले में स्थानीय एंटोनी आर्मंड ने ट्वीट किया कि बच्चों पर एक खेल के मैदान में हमला किया गया। उन्होंने इस हमले को “घृणित” बताया। वहीं पुलिस ने कहा कि घायलों में चार बच्चे थे और उनमें से दो को जानलेवा चोटें आईं है। पुलिस ने आगे कहा कि अन्य दो बच्चों को हल्की और एक वयस्क को भी गंभीर चोटें आई हैं। अभी यह संख्या बढ़ सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला सुबह करीब 9.45 बजे एक पार्क में हुआ। फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट्स ने कहा है कि संदिग्ध ने खुद को एक सीरियाई शरणार्थी के रूप में पुलिस के सामने पेश किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी तक पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हैं। घटना को लेकर पेरिस में सांसदों ने पीड़ितों के लिए एक पल का मौन रखा।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे पूरी तरह कायरतापूर्ण हमला करार दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा “एनेसी के एक पार्क में आज सुबह पूरी तरह से कायरतापूर्ण हमला। बच्चे और एक वयस्क अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। देश स्तब्ध है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ-साथ उनके परिवारों और आपातकालीन सेवाओं के साथ हैं।” फिलहाल हमले की जांच की जा रही है।