*किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा किया जाए- राधेश्याम मीणा मूंडला*
रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो



श्योपुर – हरियाणा के शाहबाद में किसानों के ऊपर की गई लाठीचार्ज के विरोध में व भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूडला के नेतृत्व में गुरुवार को श्योपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार के के मिश्रा को ज्ञापन दिया गया । इस दौरान किसानों ने हरियाणा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के शाहबाद में 6 जून, 2023 को किसान सूरजमुखी की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के लिए धरना दे रहे थे परंतु हरियाणा सरकार ने किसानों की जायज मांग को नहीं मानकर अपने हक के लिए धरना दे रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया जिसमें किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई अन्य किसान घायल हो गए व किसानों के ऊपर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करके जेल भेज दिया गया है । हरियाणा सरकार की इस प्रकार की दमन पूर्ण कार्रवाई से किसान वर्ग आक्रोशित है जेल भेजे गए किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य किसानों को तत्काल रिहा किया जाए व न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) गारंटी कानून बनाया जाए व इस मामले को संज्ञान में लेकर हरियाणा सरकार व संबंधित प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जावे । इस अवसर पर किसान नेता रामचरण मीणा जैनी, किसान नेता हरिसिंह मीणा लवली, ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद मीणा अढवाड़, जय मिनेष सेवा संगठन के अध्यक्ष रामेश्वर मीणा आसीदा,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मीणा, नाथूलाल रावत सोंई, अभिषेक मीणा कलोनी, राजेश मीणा , धनपाल मीणा, विराट मीणा, मुकेश कोटरा, सत्यनारायण नागदा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट श्योपुर

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।