प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर



दिनांक 9 जून 2023,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्री अगम जैन आज दिनांक 9 जून 2023 को हमराह फौर्स थाना प्रभारी अनिल बामनिया ,सउनि.ज्ञान बहादुर सिंह ,प्रेम परमार ,प्रआर. सेवर सिंह ,आर. राजेंद्र मुवेल के ग्राम मुंडत पहुंचे एवं ग्राम मुडंत मे पैदल गांव भ्रमण करते हुए मुंडत सरपंच रमेश भाबोर से ग्राम मुंडत में पेसा एक्ट के तहत विवाद निवारण समिति एवं शांति समिति के द्वारा किए गए कार्यों एवं ग्राम मुंडत में दोनों समितियों के द्वारा छोटे बड़े विवादों के किए गए निराकरण की जानकारी ली गई तथा पेसा एक्ट की समितियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों में आने वाली परेशानियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी लेते हुए गांव में फैली बुराइयों को दूर करने एवं दूर रहने की समझाइश भी दी गई तथा ग्राम मुडंत के विकास एवं गांव के कार्यों तथा सड़क ,पानी ,सुरक्षा की समस्याओं के संबंध में भी विस्तृत चर्चा पैदल भ्रमण करीब 2 किलोमीटर चलने के दौरान की गई, तथा ग्रामीणों के हाल-चाल पूछे गए, किसी प्रकार की परेशानी होने एवं मजदूरी करने गुजरात गए लोगो के परिजनों के संबंध में , आने वाले बारिश के सीजन के पहले की तैयारियों के संबंध में भी जानना चाहा,
बाद संपूर्ण गांव के बारे में थाना प्रभारी अनिल बामनिया से जानकारी ली गई , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ के ग्राम मुंडत पैदल भ्रमण करने पर ग्रामीणों में चर्चा का विषय रहा है और पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की गई है

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया