Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी के पूर्व बीएमओ डॉक्टर पूरनसिंह का प्रमोशन डीएचओ के पद पर झाबुआ एवं एमओ डॉक्टर हरिश आर्य का प्रमोशन डीएचओ के पद पर खरगोन हो गया है। इनके अलावा बांडेड डॉ सुरेश जामोद का चयन भी मेडिकल ऑफिसर के पद पर सेंधवा हो गया है इसके लिए कर्मचारियो की बैठक के साथ साथ विदाई समारोह का आयोजन शिव मंदिर देदली बी मे 10 जून 2023 शनिवार को रखा गया था।सर्वप्रथम बैठक का आयोजन किया गया इसके बाद
तीनो डॉक्टर साहब जब मंदिर पहुचे तो उनको ढोल नगाड़ो के साथ हर्ष-उल्लास के साथ मंदिर तक लाया गया,उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया नवागत नवागत बीएमओ डॉ नीतिन श्रीवास्तव का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और उनके साथ बिताये हुए पलो के बारे मे बताया। ज्ञात हो की डॉ पूरनसिंह ने लगभग 5 वर्ष तक गंधवानी मे कोई भी डॉ बीएमओ नहीं बनना चाह रहा था फिर भी बीएमओ के पद पर कार्य किया इसी तरह डॉ हरिश आर्य ने अपने जीवन के लगभग 32 वर्ष गंधवानी को ही समर्पित कर दिये। इसी तरह डॉ सुरेश जामोद ने केवल 1 ही वर्ष कार्य किया परन्तु उन्होंने अपनी पुरी लग्नशिलता से कार्य किया इस कारण उन्हे दूसरा आर्य डॉ कहा जाने लगा। तीनो डॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी से फरवरी माह से ही पदोन्नति होने पर चले गये थे परन्तु समय के अभाव के कारण यह कार्यक्रम बहुत देरी से सम्पन्न किया जा सका। तीनो डॉ साहब ने गंधवानी मे पोस्टिंग से लेकर अंत तक के सभी खास पलो को व्यक्त किया और भावुक हो गये।
पहला उदबोधन नवागत बीएमओ के द्वारा दिया गया, एवं अंतिम उदबोधन डॉ बलबीरसिंह मंडलोई और डॉ रोशनी मालीवाड के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बीईई चेतन माधवलाल गोयल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बीसीएम रूपसिंह पटेल, बीएएम दयाराम डावर, प्रभारी अकाउंटेट मोहन मंडलोई, रणछोड़ डावर का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे सभी सेक्टर सुपरवाइजर एलएचवी अनिता सक्सेना, कालूसिंह जर्मन, भारत मुवेल, भारत कटारे, शोभाराम अलावा, सरदार सोलंकी, शंकर मुझाल्दा,लेब टेक्नेशियन महेन्द्र लकड़ा, मानसिंह जामोद,नर्सिंग ऑफिसर ज्योति आवास्या, प्रियंका,कविता एवं समस्त आईपीडी नर्सिंग ऑफिसर और स्टॉफ, एएनएम सरिता भाभर, आशा कुशवाह के अलावा समस्त एएनएम, समस्त सीएचओ और पुरा अस्पताल स्टॉफ सम्मिलित रहा।