Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 13 जून को 54160 किसानों के खाते में 10.83 करोड़ रुपए जमा होंगे-

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में आयोजित किसान महाकुंभ कार्यक्रम में किसानों को बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2021 के खरीफ मौसम तथा वर्ष 2021- 22 कि रबी फसल बीमा की दावा राशि, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
उप संचालक कृषि श्री एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि हरदा जिले में खरीफ वर्ष 2021 में 23896 किसानों को 21 करोड़ 70 लाख 4 हजार 104 रुपए तथा रबी वर्ष 2021-22 के लिए 59863 किसानों को राशी रुपए 82 करोड़ 6 लाख 69 हजार 870 रुपए की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत हरदा जिले के 5336 किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी ।


उप संचालक कृषि श्री चंद्रावत ने बताया कि हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 54160 किसानों के खाते में 10 करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे । जिसमें टिमरनी तहसील के 8766 किसानों के खाते में 1.75 करोड़ रुपए, हंडिया तहसील के 7339 किसानों के खाते में 1.46 करोड़ रुपये, हरदा तहसील के 9396 किसानों के खाते में 1.87 करोड़ रुपए, रहटगांव तहसील के 10866 किसानों के खाते में 2.17 करोड़ रुपए, खिरकिया तहसील के 8671 किसानों के खाते में 1.73 करोड़ रुपए तथा सिराली तहसील के 9122 किसानों के खाते में 1.82 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍