Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को हरदा में छीपानेर रोड़ हरदा स्थित एक वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने कहा कि इस वर्ष मूंग की खरीदी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में बढ़ाया गया है, जो आगामी वर्षों में भी बढ़ाया जाता रहेगा।

उन्होने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रयास सरकार कर रही है। खेती को लाभ का धन्धा बनाकर किसान की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोद, जिला पंचायत सदस्य श्री ललित पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग के लिये नहर से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की भलाई का निर्णय लिया है। एक साल में तीसरी फसल लेने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि आज से ही पूरे प्रदेश में मूंग फसल की खरीदी प्रारंभ हो गई है। पूरे प्रदेश में 2 लाख 75 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग फसल बेचने के लिए पंजीयन कराए हैं और लगभग 8 लाख 75 हजार हेक्टेयर में जमीन में किसानों ने मूंग की फसल बोई। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 25 से 26 प्रतिशत रकबा बढ़ा है। उन्होने किसानों से अपील की कि समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिये आते समय मूंग को साफ करके लायें।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍