महेंद्र चौहान रिपोर्टर





पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महिलाओ के लिए महिला सम्मान योजना के फार्म भरना आरम्भ कर दिए है। जिसके अनुसार आज पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पारा नगर में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता ने घर घर जाकर महिलाओं के फार्म भरना किया हैं।महिलाएं भी उत्साह पूर्वक फार्म भरवाने के लिए आगे आ रही है। जिससे कि कमलनाथ की कोंग्रेस सरकार बनने पर 1500 रुपए सम्मान निधि व ₹500 में गैस सिलेंडर मिल पाएगा। इस कार्य को युवक कांग्रेस रामा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश अजनार, पारा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोहनिया, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सलेल पठान, रातीमाली सरपंच गोपाल खराड़ी, रिंकू जी गहलोत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कोंग्रेस की जन आंदोलन कारी नीतियों की जानकारी घर घर जाकर दी, और महिला सम्मान योजना के फार्म भी भर रहे है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*