Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किसानों के शोषण के खिलाफ बिजली कंपनी के दफ्तर का किया घेराव किसानों के बेंक खाते किया जा रहे हैं सीज- राधेश्याम मीणा मूंडला भारतीय किसान यूनियन….।

गुलाब सिंह मारु रिपोर्टर

प्रेस नोट
दिनांक 12/06/23
लोकेशन = श्योपुर

स्लग = किसानों के शोषण के खिलाफ बिजली कंपनी के दफ्तर का किया घेराव किसानों के बेंक खाते किया जा रहे हैं सीज- राधेश्याम मीणा मूंडला भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रदर्शन करके 9 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया ज्ञापन*

विओ = श्योपुर – बिजली कंपनी के द्वारा किसानों के शोषण व मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को बिजली कंपनी के महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव करके बिजली कंपनी के महाप्रबंधक ए.के अष्ठाना को 9 सूत्रीय मांगों के लेकर ज्ञापन दिया । इस दौरान किसानों ने बिजली कंपनी के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । राधेश्याम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की बिजली कंपनी के द्वारा जिन किसानों का बिल बकाया है ऐसे किसानों के बेंक खाते सीज करवा दिए गए हैं जिसके कारण किसान अपनी आगामी फसल को तैयार करने की तैयारी नहीं कर पा रहा है व जीवनचर्या से जुड़े हुए दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन किसानों के खाते बिजली कंपनी के द्वारा सीज करवाए गए उनके खातों को तत्काल चालू करवाया जाए । बकाया बिल के नाम पर किसानों के खेतों से ट्रांसफर उठाए जा रहे तथा आपत्ति जताने पर जेल भेजने के प्रकरण बनाए जा रहे हैं । ट्रांसफार्मर उठाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए । जिले में सिंचाई हेतु प्राप्त विद्युत कनेक्शन पर अतिरिक्त भार के बिल प्रदान किए जा रहे हैं, 8 एचपी व 10 एचपी के कनेक्शन पर 12 व 15 एचपी के बिल प्रदाय कर कृषक वर्ग का आर्थिक नुकसान किया जा रहा है। किए गए अतिरिक्त भार की राशि को संबंधित कृषक को वापिस किया जावे तथा प्रदान किए जा रहे अतिरिक्त भार के बिल को शासकीय अभिलेख में संशोधित कर सत्य व वास्तविक बिल प्रदान किया जाए । बिजली कंपनी द्वारा श्योपुर जिले के ऐसे किसानों को जिनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं है उनके विरुद्ध बिजली चोरी के प्रकरण बनाकर बिजली बिल की अवैध वसूली हेतु नोटिस दिए जा रहे हैं तथा न्यायालय के माध्यम से किसानों को जबरिया जेल भेजा जा रहा है इससे किसान वर्ग मानसिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से कष्टप्रद स्थिति में पहुंच रहा है अतः किसानों के विरुद्ध बनाए गए फर्जी प्रकरणों को तुरंत वापस लिया जाए ।वर्तमान में जिले में आए आंधी और तूफान के कारण कई गांव की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को दुरुस्त किया जावे व कई स्थानों पर विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी है तार नीचे तक जले हुए जिसके कारण किसानों को खेतों में कृषि कार्य करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जर्जर हुई विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जाए । ग्राम बोरदादेव के निर्माणाधीन सब स्टेशन को सीघ्र चालु किया जाए ग्रामीण क्षेत्र के फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए।
फुंके ट्रांसफॉर्मर को रिप्लेस करने की एवज में भ्रष्टाचार किया जा रहा है जांच करवाकर कारवाई की जाए । किसानों के द्वारा बोर का पानी सूख जाने व बोर फेल हो जाने के कारण लिए गए विद्युत कनेक्शन को स्थाई रूप से विच्छेद (पी.डी.सी.) करवा लिए जाने के बाद भी विद्युत बिल प्रदान कर जबरन अनुचित वसूली की जा रही है जिसे तत्काल रोका जाए । इस दौरान बिजली कंपनी के महाप्रबंधक ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ।समस्याओं के समाधान नहीं होने की स्थिति में किसान वर्ग क्रमिक रूप से हड़ताल, धरना, प्रदर्शन व चक्का जाम करने को बाध्य होगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित विभाग प्रशासन का होगा । इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिसिंह लवली सोंठवा, मूलचंद मीणा ढोटी, नाथूलाल रावत, सरपंच कप्तान राणा, राकेश बगवाड़ा, महावीर कनापुर, रामराज मीणा, देवकरण मीणा, लोकेन्द्र मीणा, धर्मेन्द्र पांडोली, रमेशचंद्र ढोटी, गिर्राज तुलसेफ, ब्रजराज बोरदादेव, जितु बोरदादेव, धनजीत आसीदा, विजयसिंह सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

वाइट = चंदूनी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मुडला