उमेश कुमार रिपोर्टर

बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता – डॉ बाबूलाल तिवारी
मऊरानीपुर। आज स्थानीय जिला पंचायत सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश ने नए आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में एक निशान एक विधान और एक प्रधान नहीं होता वह देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश तरक्की कर रहा है। सरकार ने गरीबों पिछडो वंचितों के लिए तमाम लाभकारी योजनाओं को लागू किया है। हर घर जल योजना से पीने के लिए पानी की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। आयुष्मान योजना से सभी वर्ग के गरीबों को निशुल्क उपचार मिल रहा है। केन बेतवा लिंक योजना से किसान खुशहाल होगा। किसानों मिल रही किसान सम्मान निधि खेती की लागत में उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार के नेतृत्व में बुंदेलखंड का विकास हो रहा है। सरकार ने बुंदेलखंड में विकास के आयाम स्थापित कर बुंदेलखंड को समृद्ध बनाने का काम किया है। बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर कहा कि मैं बुंदेलखंड राज्य का हिमायती हूँ। बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में अमन चैन है। इस मौके पर रामकिशोर साहू क्षेत्रीय महामंत्री, अशोक गिरी, प्रदीप पटेल, सरोज दुबे, महेन्द्र पाठक, प्रमोद चतुर्वेदी,चंचल खेवरिया, दिनेश राजपूत, चंद्रशेखर अरजरिया, अनुज नायक, विनोद सहगल, डॉ अनिलराज, विनोद अहिरवार, अरविन्द आर्य, आयुष श्रीवास, विनोद सोनी, चिंतामन श्रीवास, मोहन पुरवार, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है