Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


भिंड : आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन पर निवासरत वृद्धजनों को फल एवं खाद्य सामग्री देकर मनाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जिले के उन नेताओं में से है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि लाल सिंह आर्य छोटे से जिले से निकल कर आज भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बने, यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत में कहा कि लाल सिंह आर्य ने हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी,मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,रिशु राजावत, अशोक यादव, रोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।