Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

गिरते भू-जल स्तर को नियंत्रित करने एवं वर्षा का जल अत्याधिक मात्रा में संग्रहित करने एवं तालाब के समीप लगे सार्वजनिक व निजी नलकूपों के जल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से नगरपालिका ने कन्नौद रोड़ स्थित काला तालाब का गहरीकरण करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसका आज विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा काला तालाब पहुंचकर औचक निरीक्षण कर तालाब में मौजूद गंदगी आदि को दूर करने के निर्देश संबंधित नपा अधिकारी, कर्मचारी को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने बताया कि नगर की जीवन दायिनी मां पार्वती नदी के साथ ही हमारे नगर में मौजूद धरोहर खेड़ापति स्थित कमल तालाब एवं कन्नौद रोड़ स्थित काला तालाब नगर के नागरिकों की प्यास बुझाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए है। बीते वर्षो के दौरान नगर में गहराए जलसंकट में जब जीवन दायिनी मां पार्वती नदी में जल समाप्त होने के उपरांत इन्हीं दो धरोहरों ने नगर के नागरिकों की प्यास बुझाई थी। ऐसी स्थिति में दोनों तालाबों में पर्याप्त मात्रा में जलसंग्रहित रहे इसी उद्देश्य को लेकर नगरपालिका ने तालाबों का व्यवस्थित गहरीकरण कार्य करने का निर्णय लिया है जो शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि तालाब गहरीकरण कार्य में जेसीबी, पोकलेन मशीन का उपयोग किया जाएगा, जिस व्यय की भरपाई तालाब से निकलने वाली मिट्टी को कम से कम कीमत में विक्रय कर की जाएगी। वहीं इच्छुक व्यक्ति से खुदाई स्थल पर स्वयं से ट्राली, डंपर से मिट्टी का परिवहन कर सकेंगे। एक ट्राली मिट्टी की कीमत 100 रूपये एवं डंपर जितने घन मीटर रहेगा उस हिसाब से शुल्क नपा कार्यालय में जमा होकर उसकी रसीद प्राप्त कर सकेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, रवि ठाकुर, अजय द्विवेदी, आशीष बैरागी, मनीष किल्लौदिया, अमरसिंह कुशवाह, ज्ञानसिंह, महेन्द्र मेवाड़ा आदि मौजूद थे।