

दिनांक 19/06/23
लोकेशन सागर
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा शाखा भोपाल के आदेश पर सुरक्षित समाज का निर्माण पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है महिला एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उददेश्य से समाज में लड़को एवं पुरूषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाए बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्क व्यवहार विकसित किये जाने हेतु महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान ” अभिमन्यु” दिनांक 12-06-2023 से 19-06-2023 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सागर के प्रमुख स्थानो पर सेल्फी पाईण्ट बनाये गये है। जिसमें आम लोगों को सेल्फी एवं फोटो लेने हेतु जागरूक किये जाने हेतु शहर मुख्य स्थान, मकरोनिया चैराहा, मोतीनगर चैराहा, गोपालगंज लाल स्कूल तिराहा पर अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट तैयार कर सेल्फी पाईण्ट बनाया गया है जिसमें लड़को एवं पुरुषों तथा महिलाओं बालिकाओं के द्वारा सेल्फी एवं फोटो ली जा रही है तथा लोगों को अभिमन्यु” पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया