

लोकेशन / सागर/ बण्डा
दिनांक 19/06/23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
स्लंग/ सागर जिला के बण्डा क्षेत्र के बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसुआ ग्राम पहुंचकर ग्रामवासियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया अवगत कराया। थाना प्रभारी मकसूद अली ने ग्रामीणों को बताया कि नशा वह बीमारी है जो केवल व्यक्तियों को नहीं बल्कि समाज को भी बर्बाद करता है। जिस व्यक्ति को नशे की लत पड़ जाती है उससे न केवल व्यक्ति के शरीर को नुकसान होता है बल्कि उसके घर परिवार भी उखड़ जाते हैं। नशे की हालत में व्यक्ति यह नहीं सोचता कि वह क्या कर रहा है लेकिन बाद में जब उसके दुष्परिणाम सामने आते हैं तो पछताने के शिवाय कुछ नहीं रहता। वर्तमान में नशे की वजह से कई लोग कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो गए हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि हम सभी को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। इसलिए पुलिस विभाग द्वारा यह अभियान गांव-गांव में शुरू किया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।
इसके अलावा अभिमन्यु जागरूकता अभियान के तहत बस स्टेंड पर सेल्फी पांइट बनाकर कट आऊट लगाया गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को महिलाओं संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है