एस पाटीदार रिपोर्टर



लोकेशन:–मनावर।
विओ:——-प्राचीनतम तीर्थ स्थल प्रसिद्ध बड़केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ। महंत भगवान पुरी गोस्वामी जी, रितेश पुरी गोस्वामी जी, पंडित आशीष भारद्वाज, पंडित आचार्य अक्षय जी शर्मा, आकाश उपाध्याय की उपस्थिति में पांच घंटो तक वेद-मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ ।संतो एवम आचार्यो द्वारा शिव तांडव स्त्रोत, शिवाष्टक एवम महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।
जनपद पंचायत कुक्षी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी साक्षी जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी धार मुख्य यजमान थे।काफी संख्या मे महिलाऐ एवम पुरूष भक्त उपस्थित हुए। रूद्राभिषेक के पश्चात श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ( बाबा जी) की आरती, शिव जी की आरती की गई।आरती के पश्चात महा प्रसादी का वितरण हुआ। श्री महंत जी ने सीईओ साहब धार एवम सीईओ कुक्षी साक्षी जैन को आशीर्वाद दिया तथा कामनाओ की पूर्ति के लिए आशीर्वचन दिये।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*