किरण रांका रिपोर्टर

जय जिनेंद्र महिला मंडल
भक्ताबंर जी का पाठ कर आचार्य विद्यासागर महाराज का 56 वां दीक्षा महोत्सव मनाया
जय जिनेंद्र महिला मंडल शोभा जैन के निवास पर भक्तांबर जी का पाठ एवं आचार्य विद्यासागर महाराज का दीक्षा महोत्सव मनाते हुए
आष्टा।श्री चंद्रप्रभु मंदिर के जय जिनेंद्र महिला मंडल द्वारा शनिवार को मंडल की श्रीमती शोभा विनोद जैन के निवास पर भक्तांबर जी का पाठ एवं संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के 56 वें दीक्षा महोत्सव को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया इस अवसर पर जय जिनेंद्र महिला मंडल की टीम ने बड़े भक्ति भाव के साथ भक्तांबर जी का पाठ करने के पूर्व भगवान आदिनाथ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया एवं भगवान की आरती तथा भजन भी संगीतमय किए ।
इस अवसर पर जय जिनेंद्र महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता अष्टपगा एवं पदमा कासलीवाल ने कहा कि इस भारत की पावन भूमि पर चलते फिरते तीर्थ एवं भगवंत के रूप में आचार्य विद्यासागर महाराज का सानिध्य सभी को मिल रहा है ।उनके दीक्षा महोत्सव के अवसर पर हम भगवान से यही कामना करते हैं कि उन्हें उनके लक्ष्य की प्राप्ति हो। इस अवसर पर पुष्पा टोंगिया, पदमा कासलीवाल, श्रद्धा गंगवाल, शोभा जैन, शकुंतला छाजेड़, ममता गंगवाल,अंजू जैन, ऊषा जैन, सरिता जैन ,ममता जैन, आयुषी जैन ,पायल जैन आदि उपस्थित थी।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया