


*सशक्त बेटी समृद्ध नारी*
मैहर. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के द्वारा पहाड़ क्षेत्र भदनपुर दक्षिण पट्टी, अमगार मे माताओं बहनों के नारी सम्मान योजना फार्म पंजीकृत कराए गए इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर वचनबद्ध कमलनाथ जी के वचन के अनुसार सभी माताओं बहनों को प्रतिमाह ₹1500 एवं रसोई गैस सिलेंडर ₹500 में प्रदान किया जाएगा कमलनाथ जी के वचनों में 100 यूनिट बिजली का बिल माफ 200 यूनिट का हाफ किसान का कर्जा होगा माफ पुरानी पेंशन योजना बहाली आदि जन हितेषी वचन भी शामिल हैं फार्म पंजीकृत कराने में प्रमुख रूप से क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ विष्णु दत्त पांडे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा संदीप शुक्ला जानू मास्टर प्रेमलाल साकेत अजय विश्वकर्मा एवं माताएं बहने उपस्थित रही

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*