शकील खान रिपोर्टर





आम आदमी पार्टी की महारैली 1 जुलाई 2023 ग्वालियर में आयोजित की गई यह महारैली विधानसभा 2023 के आवास के रूप में की गई जिसमें लगभग दो लाख से ऊपर पब्लिक आई थी और आम आदमी पार्टी को पूरा सपोर्ट किया तथा महारैली 100% सफल रही। माननीय केजरीवाल जी जो कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय श्री भगवंत सिंह मान इस रैली में भाजपा को आड़े हाथ लिया तथा मध्यप्रदेश में फैले भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए मध्य प्रदेश वासियों से अपील की है विधानसभा 2023 में आम आदमी पार्टी को वोट करें और दिल्ली मॉडल और पंजाब मॉडल की तरह शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी मुफ्त में प्राप्त करें महिला सम्मान निधि बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा युवाओं के लिए रोजगार के भरपूर अवसर यदि आपको सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती हैं।
साथ ही साथ उन्होंने सात प्रकार की जो भाजपा और कांग्रेस कहती है रेवड़ियां वह सात प्रकार की रेवड़िया भी गिन कर बताएं इस महारैली में पूरे प्रदेश के आम आदमियों का समर्थन मिला इस अवसर पर धार महू लोकसभा से लोकसभा इंचार्ज श्री सुनील चौधरी एवं धार जिला अध्यक्ष संतोष कटारे तथा लोकसभा से कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे जिनमें लक्ष्मी अहिरवार सुष्मिता कदम किरण गुप्ता कैलाश कटारे रमेश गिरवाल सुनील खरे विनोद यादव निर्भय सिंह धर्मेंद्र साजोतिया एवं अन्य कई कार्यकर्ता इस महारैली में धार महू लोकसभा से पहुंचे थे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन