Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थाई वारंटी को थाना ऊमरी पुलिस ने अवैध देशी अधिया बंदूक तथा 01 जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री मनीष खत्री, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश खरपूसे के निर्देशन में तथा श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व उनकी टीम द्वारा एक फरार आरोपी को अवैध देशी बंदूक तथा 01 जिंदा राउण्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 03/07/2023 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त कि ऊमरी पाण्डरी रोड पर पुलेह मोड़ के पास एक व्यक्ति एक 315 बोर की अधिया लिये घूम रहा है सूचना विश्वसनीय होने से मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचा जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेर कर पकडा जो हाथ में एक 315 बोर की अधिया लिये हुए था जिसे पुलिस कब्जे लेकर चैक किया तो उसके चेम्बर में एक जिंदा राउण्ड लगा था। उक्त व्यक्ति से उक्त अधिया व राउण्ड रखने के संबंध में लायसेंस पूछा तो उसने अपने पास कोई लायसेंस न होना बताया आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त अधिया व राउण्ड जो जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 168/2023 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी ऋषि राजावत पुत्र जगपाल सिंह राजावत उम्र 25साल निवासी साहपुरा थाना किसनी मैनपुरी उत्तर प्रदेश
को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी में अपराध क्र. 235/ 22 धारा 452,354 भादवि, 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध था जिसमें आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसमें आरोपी दिनांक 27/12/2022 से फरार चल रहा था । आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी तथा थाना किसनी जिला मैनपुरी में अवैध हथियार रखने व मारपीट करने, छेडछाड के अपराध पंजीबद्ध है ।

जप्त मसरूका का विवरण:-

1- 01 देशी अधिया 315 बोर की तथा 01 जिंदा राउण्ड

सराहनीय भूमिका:-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह चौहान, मनोज सिंह, आरक्षक विमल भदौरिया, आलेश सिंह यादव, रविन्द्र उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, अमित बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754