किरण रांका रिपोर्टर


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की उपस्थिति मे अंचल के 4 तीर्थंयात्रियों को मथुरा वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर रवाना किया. इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा ने तीर्थंयात्रियों को शुभकामनायें देते हुवे कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली है जो प्रथम बार मे ही हवाई यात्रा से तीर्थं दर्शन करने के लिए चयन हुआ है. प्रभु आपकी तीर्थ यात्रा मंगलमय बनाये ऐसी प्रार्थना है. तीर्थ यात्रियों मे बाबूलाल, देवबाई, कालिकाप्रसाद शर्मा, सुमन शर्मा शामिल है. इस अवसर पर सीएमओ एनके पारसनिया, उपयंत्री पीके साहू, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, आयुषी भावसार, महेश सोलंकी, धर्मेंद्र दिसावरी, आशीष बैरागी, विजय मेवाड़ा, अरुणा सोनी, नीलू ठाकुर सही अन्य लोग मौजूद थे.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है