Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


*आष्टा/ अस्पताल चोराहे से फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि हाथ ठेले वाले फिर आकर खड़े है, बसस्टैंड के दुकानदारों ने फिर सामान रोड़ पर रख लिया है तो अतिक्रमण विरोधी दस्ते के प्रभारी अजय द्विवेदी अपनी राजस्व टीम के साथ तत्काल निकल गए। अस्पताल चोराहे पर यातायात हेडकाॅन्सटेबल कमलेश राय की टीम के साथ तुरंत हाथ ठेले वालों को सख्ती से हटाया तथा हाथ ठेला जब्त करने की हिदायत दी। इन हाथ ठेले वालों के कारण यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित हो जाती है। यहां तक कि अस्पताल चोराहे पर दुर्घटना में एक मृत्यु भी हो चुकी है। मानव जीवन को खतरे में डालकर हाथ ठेले वाले जमघट लगा लेते है। हाथ ठेले वाले गुंडई भी दिखाते है, एटीएम के सुरक्षा गार्ड सुरेश राठौर को चाकू-छुरी मारने तक की धमकी देते है। इन हाथ ठेले वालों को सख्ती से आज फिर हटाया। अतिक्रमण प्रभारी ने भोपाल नाके तक सभी दुकानदारों को अपनी हद में रहकर व्यवसाय करने की अपील की तथा बाहर रखा हुआ सामान रोड़ से हटवाया। लगभग 4 किलो प्लास्टिक जब्त कर 5 दुकानदारों को जुर्माना भरवाया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी एनके पारसनिया ने अतिक्रमण प्रभारी को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है, साथ ही नगरवासियों से अपील की है कि अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लेवे, प्लास्टिक का उपयोग न करें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अतिक्रमण प्रभारी अजय द्विवेदी, संजय शर्मा, हरनाथसिंह मालवीय, प्रियांक शर्मा, श्रवण मालवीय, तेजमल मालवीय आदि मौजूद थे।