जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
सागर जिला के गढ़ाकोटा पुलिस ने 15 साल पुराने मारपीट के मामले में 7 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता पाई है, यह आरोपी पिछले 7 सालो से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर द्वारा जैसे ही सूचना मिली तो उसे दबोच लिया गया
थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 वर्ष पुराने प्रकरण में 7 वर्ष से फरार आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस को सफलता हासिल हुई है दरअसल सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में फरार वारंटियों को पकड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते गढ़ाकोटा पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी लटोरी सौर निवासी इमलिया को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से न्यायालय ने उसे रहली जेल भेज दिया है स्थाई वारंटी पर वर्ष 2008 में मारपीट कि धारा 323,324 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया था


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।